फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: भाजपाइयों ने टीएमसी सांसद और राहुल गांधी का फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करने और राहुल गांधी के वीडियो बनाने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को सड़क पर उतर आए। भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजनगर के हिंट चौक पर टीएमसी सांसद और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका। इसके बाद उन्होंने कलक्ट्रेट पर पहुंच सिटी मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

संजीव शर्मा ने कहा कि उपराष्ट्रपति का मजाक बनाए जाने की यह घटना बेहद शर्मनाक और अस्वीकार्य है। इसकी कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा करके राहुल गांधी और कल्याण बनर्जी ने संसद भवन और देश के उच्चस्थ पद की गरिमा को खंडित करते हुए किसान समाज और अन्नदाताओं का मजाक उड़ाया है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम दिए गए ज्ञापन में दोनों सांसदों की सदस्यता खत्म करते हुए पार्टी से निष्कासन कराए जाने की मांग की है। इस दौरान महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, सुशील गौतम, गोपाल अग्रवाल, बॉबी त्यागी, प्रदीप चौधरी, धीरज शर्मा, पंकज भारद्वाज, सचिन डेढ़ा, संदीप त्यागी, उदिता त्यागी, रानिता सिंह, रेनू चंदेला मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें