फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: भाजपा के प्रदेश मंत्री बसंत त्यागी को मिली फोन पर धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं जिला पंचायत अध्यक्ष पति बसंत त्यागी को फोन पर अज्ञात नंबर से धमकी मिली है। उन्होंने ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के नानू गांव में बसंत त्यागी परिवार के साथ रहते हैं। वह भाजपा के प्रदेश मंत्री और जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी के पति हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके फोन पर एक अज्ञात 12 डिजिट के नंबर से कॉल आई। काल करने वाले को वह नहीं जानते हैं। कॉलर ने कहा कि तुझे और तेरे परिवार वालों को जान से मार दूंगा, ऐसा हाल करुंगा की सब देखते रह जाएंगे। तू हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। यह कह कर आरोपी ने फोन काट दिया। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसीपी सूर्यबली मौर्या ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नंबर किसका है, इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें