फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: भाजपा ने बाहरी से किया किनारा, स्थानीय पर लगाया दांव

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

गाजियाबाद। लोकसभा के पिछले आठ चुनावों में भाजपा ने सात चुनावों में बाहरी प्रत्याशियों पर ही दांव लगाया। रमेश चंद तोमर के बाद अतुल गर्ग के दूसरे ऐसे प्रत्याशी हैं जो गाजियाबाद के मूल निवासी हैं। वह योगी सरकार में लगातार दूसरी बार विधायक हैं। 2017 में पहली बार विधानसभा जीतने के बाद उन्हें यूपी सरकार स्वास्थ्य राज्यमंत्री की जिम्मेदारी मिली थी।
लगातार दो बार सांसद रहे जनरल वीके सिंह के चुनाव न लड़ने की घोषणा के बाद रविवार शाम को अतुल गर्ग को भाजपा ने टिकट दे दिया है। यह खबर जैसे ही जिले के संगठन को मिली तो अतुल गर्ग को बधाई देने वालों का तांता लग गया। कविनगर स्थित उनके आवास पर देर रात तक समर्थकों की भीड़ जमा रही। ढोल-नगाड़े के साथ रंग-गुलाल उड़ाए गए। जश्न का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतुल गर्ग ने कहा कि केंद्रीय संगठन ने उनपर जो भरोसा जताया है उस पर वह पूरी निष्ठा के साथ कायम रहेंगे। चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेंगे और जीतकर पार्टी को मजबूत करेंगे। बधाई देने वालों में कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा और पार्टी के कार्यकर्ता और शहर के लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें