गाजियाबाद। मंगलवार सुबह आठ बजे सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना का काम शुरू हुआ। इसमें भी भाजपा आगे रही। भाजपा को 1134 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस को 506 और तीसरे नंबर पर बसपा को 138 मत मिले। कुल 2132 डाक मतपत्रों से वोट डाले गए थे। गिनती के दौरान 310 डाक मतपत्र कमियों की वजह से रद्द कर दिए गए। 1822 वैध मतपत्रों में भाजपा को 1134 वोट मिले। वहीं, नोटा को 16 वोट मिले।