पिस्टल के साथ भाजपा नेता के भतीजे को पुलिस ने पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद में वेव सिटी और क्राइम ब्रांच की टीम ने चेकिंग के दौरान एक लग्जरी कार से तीन पिस्टल और कार सवार एक युवक को हिरासत में लिया है। आरोपी की पहचान जिले में भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य के भतीजे के रूप में हुई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।