फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: BJP कार्यकर्ता ने सोसाइटी के गार्ड को पीटा; साहब कौन से फ्लैट में जाना है? सवाल पर आशु का खौला खून

Sun, 22 Jan 2023 08:11 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

गार्ड ने बताया कि उन्होंने इन लोगों से बस इतना ही पूछा था कि साहब कौन से फ्लैट में जाना है, बस इसी बात पर गुस्से में बीजेपी कार्यकर्ता अंशु पंडित ने मेरी जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
गार्ड को मारते भाजपा नेता अंशु पंडित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनगर एक्सटेंशन की अजनारा इंटीग्रिटी सोसायटी में एक जन्मदिन पार्टी में शामिल होने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता आशु पंडित और उसके दो साथियों ने सोसायटी के गार्ड की पिटाई कर दी। गार्ड का कुसूर सिर्फ इतना था कि उसने उनसे यह पूछ लिया था कि वह किस फ्लैट में जाएंगे। 

विज्ञापन


आरोप है कि आशु पंडित और उसके साथियों ने इस पर आपा खो दिया। पिटाई की यह घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। गार्ड की तहरीर पर नंदग्राम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

घटना शुक्रवार शाम करीब सात बजे की है। अजनारा इंटीग्रिटी सोसायटी में रहने वाली पूजा शर्मा के फ्लैट में जन्मदिन की पार्टी थी। वह फ्लैट संख्या 902
में रहती हैं। भाजपा कार्यकर्ता आशु पंडित, उसका साथी कविनगर निवासी अंकुर शर्मा और मौजपुर निवासी मोनू तीनों वहां पहुंचे थे। सोसायटी के सी-टावर पर पहुंचे तो वहां मौजूद गार्ड अंकित ने उनसे पूछा कि वह किस फ्लैट में जाएंगे। उन्होंने फ्लैट नंबर 702 बताया। 

गार्ड ने संबंधित फ्लैट में इंटरकॉम के जरिए बात की तो फ्लैट मालिक ने जन्मदिन पार्टी होने और किसी मेहमान को बुलाने से इनकार किया। गार्ड ने यह बात उन्हें बताई तो तीनों बिफर पड़े और उसकी पिटाई कर दी। 
विज्ञापन

आरोप है कि उन्होंने उसे औकात बताने की धमकी देकर जमकर पिटाई की। गार्ड अंकित ने नंदग्राम थाने में उनके खिलाफ तहरीर दी। एसीपी नंदग्राम आलोक दुबे ने बताया कि गार्ड की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें