फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कार की टक्कर से बाइक टैक्सी चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा। खोड़ा थानाक्षेत्र में एक कार की टक्कर से बाइक टैक्सी चालक हादसे में घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की उसकी तलाश शुरू कर दी है। एसीपी के अनुसार, घायल सुमित चौधरी निवासी उटवारा गांव अलीगढ़ के रहने वाले हैं। वह बाइक टैक्सी चलाते हैं। 19 अगस्त की दोपहर को वह खोड़ा के लौधी चौक की ओर से जा रहे थे।उसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, इसमें वह घायल हो गए। उन्हें रिहान नामक व्यक्ति ने वैशाली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी चालक की पहचान कर ली है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें