फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बाइक सवार ठग ने महिला से कुंडल उतरवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। कोतावाली क्षेत्र के निठौरा गांव में बाइक सवार ठग ने महिला से कान के कुंडल उतरवा लिए। ठग महिला को बाइक पर बैठाकर घर से दूर ले गया और मशीन में अंगूठा लगाने की बात कह कर मौके से फरार हो गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। निठौरा गांव निवासी जोगिंदर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी मां विमलेश गांव से वापिस घर आ रही थी। घर के गेट के सामने बाइक सवार युवक ने उन्हें रोका। युवक ने विमलेश को बताया कि बड़ा बेटा नीटू गांव के प्राथमिक विद्यालय में बुला रहा है। जहां आपके हाथ का अंगूठा मशीन में लगेगा और आपको पैसे मिलेंगे। जिसपर मां युवक की बाइक पर बैठ गइ। थोड़ी दूर तालाब के पास पहुंचने पर युवक ने मशीन से गुजरने का बहाना बनाते हुए उनके कान के कुंडल उतरवा लिए। बाद में युवक मां को स्कूल के गेट पर खड़ा करके फरार हो गया। लोनी एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़िता के बेटे की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें