बदमाश ने उठते ही वहां मौजूद लोगों पर पिस्टल तान दी
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद स्थित रजनीगंधा अपार्टमेंट के बाहर शुक्रवार को बदमाशों ने एक लड़की के गल से सोने की चेन लुटने की कोशिश की। इस दौरान बाइक सवार बदमाश असफल रहे और नीचे गिर गए। इनमें से एक ने वहां मौजूद लोगों की ओर पिस्टल तान दी, जिससे भयभीत लोग पीछे हट गए। इस बीच बदमाश बाइक पर सवार को होकर वहां से फरार होने में कामयाब रहे।
आस-पास मौजूद लोगों में से किसी ने भी बीच में आने की कोशिश नहीं की और न ही किसी ने पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी।