फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बाइक सवार बदमाशों ने महिला से छीना रुपयों से भरा थैला

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। कोतवाली क्षेत्र के सरल कुंज कॉलोनी में बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला से रुपयों से भरा थैला छीन लिया। महिला बैंक से 45000 रुपये निकाल कर घर की तरफ पैदल जा रही थी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सरल कुंज कॉलोनी में मंजू परिवार के साथ रहती हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बृहस्पतिवार को कॉलोनी स्थित एक बैंक से रुपये निकालने गई थीं। उन्होंने बैंक से करीब 45000 रुपये निकले थी। रुपये को वह अपने थैले में रखकर घर की तरफ जा रही थीं। घर के पास पहुंचते ही तभी एक बाइक उनके पास आकर रुकी। बाइक पर दो अज्ञात बदमाश थे। बदमाशों ने महिला से थैला छीन लिया और मौके से फरार हो गए। मंजू ने शोर मचाया और पीछा करने की कोशिश की लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज बंगाल कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें