फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी के पैर में गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के अगरौला गांव में सोमवार रात करीब 7:45 बजे बाइक सवार बदमाशों ने परचून कारोबारी नौरंग पर गोली चला दी। गोली कारोबारी के पैर में लगी। घायल को परिजनों ने लोनी के अस्पताल में भर्ती कराया। घायल ने तीन - चार बदमाशों द्वारा गोली मारना बताया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


अगरौला गांव में नौरंग परिवार के साथ रहते हैं। वह गांव में ही दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने दो से तीन राउंड गोली चलाई। बदमाशों की एक गोली उनके पैर में लगी। गोली मारने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना के दौरान दुकान पर नौरंग के भाई कवल बैठे हुए थे। कवल ने बताया कि दो हमलावर अगरौला और दो अन्य गांव के हैं। उन्होंने कहा कि गांव के एक गैंग का दूसरे गांव के बदमाश गैंग से विवाद चल रहा है। उनका किसी भी गैंग से कोई संबंध नहीं है। लोनी एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें