फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दो किमी पीछा कर बाइक सवारों ने रोडवेज बस पर बरसाए पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर सोमवार सुबह बाइक सवार युवकों ने रोडवेज बस पर पथराव कर दिया। अचानक पथराव से बस में सवार यात्री दहशत में आ गए। बताया गया है कि ओवरटेक करने लेकर बाइक सवार युवकों की बस चालक से कहासुनी हो गई थी। बस चालक ने यात्रियों की मदद से एक बाइक सवार युवक को पकड़ पुलिस के हवाले किया। बस क्षतिग्रस्त हो गई। मेरठ डिपो रोडवेज बस चालक अंबुज कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह करीब चार बजे परिचालक दीपक कुमार के साथ महेंदीपुर बालाजी से सवारी लेकर हरिद्वार जा रहा था। बस में 25 सवारी बैठी थीं। मिल्क दुहाई गांव के पास बस पहुंची तो ओवरटेक करने को लेकर तीन चार बाइकों पर सवार युवकों से विवाद हो गया। आरोप है कि बाइक सवार युवकों ने मुरादनगर बस स्टैंड तक बस का पीछा किया और बस स्टैंड से लेकर रावली रोड तिराहे तक पथराव किया। चालक ने बस रोक दी और सवारियों की मदद से एक युवक को पकड़ कर बस में डाल लिया। मोदीनगर थाने में ले जाकर युवक को पुलिस के हवाले किया। इसी बीच वहां तीन युवक ओर पहुंच गए। मोदीनगर पुलिस ने चारों युवकों को मुरादनगर पुलिस के हवाले कर दिया। रोडवेज पर पथराव की सूचना मिलते ही मुरादनगर थाने पर श्रमिक समाज कल्याण संघ के क्षेत्रीय मंत्री रामेंद्र कुमार, रोडवेज के वीआई पदम सिंह समेत अन्य लोग थाने पहुंचे। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है, दोनों पक्षों में समझौता की वार्ता चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें