फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बाइक सवारों ने घर के बाहर फायरिंग की, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। कोतवाली क्षेत्र के अशोक विहार कॉलोनी में बाइक सवार दबंगों ने घर के बाहर शुक्रवार रात फायरिंग कर दी। फायरिंग की घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पीड़ित ने मामले में लोनी थाने में आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। दिनेश कुमार निवासी ग्राम गढ़ी जस्सी ने बताया कि अशोक विहार गुप्ता धर्म कांटे के सामने उनका करीब 500 वर्ग गज का प्लाट, मकान है। इसमें उनके परिचित युनुश निवासी इकरामनगर, सौरभ आकर खाना खा रहे थे। तभी दो बाइकों पर सवार चार लोग आए और जान से मारने की नियत ने फायरिंग कर दी। एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जमीन विवाद होना सामने आया है। फायरिंग करने वालों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें