गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम क्षेत्र के रहीसपुर में दूध लेने जा रही सुनीता अग्रवाल से बाइक सवार बदमाश ने चेन लूट ली। उन्होंने शोर मचाया और उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह भाग गया। घटना दो मई की शाम करीब पांच बजे की है। मामले में उन्होंने छह मई को मुकदमा दर्ज कराया है।
संजयनगर की रहने वाली सुनीता अग्रवाल का कहना है कि दो मई की शाम करीब पांच बजे वह दूध लेने जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से बाइक पर एक बदमाश आया और गले पर झपट्टा मारकर उनकी सोने की चेन तोड़कर ले गया। उनका कहना है कि उनकी मां का इलाज चल रहा है। जिन्हें लेकर वह दिल्ली चली गई थीं। इस कारण उन्होंने छह मई को मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं।