फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: डीएलएफ में बाइक सवार लुटेरे ने युवती के गले से लूटी सोने की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। डीएलएफ चौकी से कुछ दूर शनिवार सुबह नौ बजे बाइक सवार लुटेरे ने युवती से सोने की चेन लूट ली। युवती के हाथ पकड़ने पर लुटेरा उन्हें धक्का देकर भोपुरा की तरफ भाग गया। युवती ने शालीमार गार्डन पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही है। डीएलएफ काॅलोनी में रहने वाली सोनिया बब्बर नोएडा की एक कंपनी में काम करती हैं। शनिवार की सुबह वह पैदल ही ऑटो लेने दिल्ली वजीराबाद रोड पर जा रही थीं। इस बीच बिना हेलमेट बाइक पर लुटेरा पीछे से आया और उनके गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन खींच ली। गले पर झपट्टा मारते ही उन्होंने लुटेरे का हाथ पकड़ लिया लेकिन वह धक्का देकर भाग गया। इस बीच चेन से लॉकेट टूटकर सड़क पर गिर गया। लुटेरे को पकड़ने में नाकाम होने पर वह घर पहुंची और पिता को घटना बताई। लुटेरे के चेन खींचने से उनके गले पर निशान आ गए। पिता ने स्थानीय पार्षद व पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से लुटेरे की पहचान शुरु कर दी। एसीपी शालीमार गार्डन ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि लुटेरे को ट्रेस करने में टीम लगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें