फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: घर के बाहर बैठी महिला से बाइक सवार ने लूटी चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। थाना क्षेत्र के इंद्रगढ़ी आकाश नगर में बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर सहेलियों के साथ बैठीं सुमन देवी के गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट ली। इतने वह कुछ समझ पाती बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। आकाश नगर निवासी राकेश सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी सुमन देवी शाम के समय घर के बाहर पड़ोस में रहने वाली महिलाओं के साथ कुर्सी पर बैठी थी। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और करीब डेढ़ तोले की चेन लूट फरार हो गए। मामले में उन्होंने मसूरी थाने में केस दर्ज कराया है। एसीपी मसूरी नरेश कुमार का कहना है कि बदमाशों की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें