फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर काजमपुर गेट के समीप शनिवार रात काम से लौट रहे बाइक सवार मनोज को एक तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। मनोज को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे के चालक मौके पर कैंटर छोड़कर भाग गया।लक्ष्मीनगर कॉलोनी निवासी मनोज कुमार (40) गाजियाबाद स्थित एक दुकान पर काम करते थे। शनिवार रात वह काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही मनोज दिल्ली-मेरठ मार्ग पर काजमपुर गेट के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने किसी वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक में टक्कर मार दी। मनोज के परिवार में पत्नी मुन्नी देवी, पुत्र हर्ष और यश के अलावा 12 वर्षीय पुत्री नैना है। मनोज परिवार में अकेले कमाने वाले थे उनकी मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया। एसीपी ज्ञानप्रकाश ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कैंटर को कब्जे में लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें