फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हादसे में घायल बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। चार दिन पहले कैंटर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार चतर पाल की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई विनोद कुमार ने आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि बीती 27 फरवरी को औद्योगिक क्षेत्र स्थित मुखर्जी पार्क के नजदीक एक कैंटर ने बाइक सवार हापुड़ जिले के ग्राम नानू फतेहपुर निवासी चतर पाल व उनके साथी छपरौला निवासी अभय कुमार को टक्कर मार दी थी। दोनों को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उपचार के दौरान 28 फरवरी को चतर पाल की मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें