मुरादनगर। दिल्ली मेरठ मार्ग पर मिल्क दुहाई गांव से आगे अनुबंधित रोडवेज बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। दुर्घटना से हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई।
दुहाई गांव निवासी नवीन कुमार (40) पुत्र ओमप्रकाश पुताई का काम करते थे, सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह गांव से बाइक पर मुरादनगर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान बस ने ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक में टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, गंभीर हालत में उसे दिल्ली रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान नवीन कुमार की मौत हो गई।