गाजियाबाद। हापुड़ से दिल्ली जाने वाले एनएच-9 पर शनिवार की दोपहर डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और पीछे बैठा व्यक्ति सड़क पर गिर गया। उसके ऊपर से डंपर का टायर उतर गया। हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर चिपियाना निवासी दो व्यक्ति बाइक पर सवार होकर भोपुरा लोनी के लिए निकले थे। जब दोनों विजयनगर पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे तो आगे दौड़ रहे डंपर ने बाइक को साइड मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति बाइक से सड़क पर गिर गया। इसके बाद डंफर का पहिया बाइक के ऊपर से उतर गया। इससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कालीचरण (55) पुत्र नानक चंद निवासी ई-ब्लॉक चिपियाना गौतमबुद्घनगर के रूप में हुई। बताया गया कि चालक ने हेलमेट लगा रखा था जबकि पीछे बैठे कालीचरण ने नहीं लगाया था। यातायात एडीसीपी पीयूष सिंह ने बताया कि डंपर और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है।