लोनी। मसूरी नहर में दोस्त के साथ नहाने गए लोनी के रहने वाले इरशाद की ट्रैक्टर ट्राॅली की चपेट में आने से मौत हो गई। एसीपी (लोनी) सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि इरफान ने इरशाद (32) निवासी सुल्तान मस्जिद मुस्तफाबाद कॉलोनी लोनी को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया कि मंगलवार को इरशाद अपने साथी भूरा के साथ नहाल मसूरी में नहाने के लिए गया था। नहाने के बाद जब वह वापस आ रहे थे तभी ट्रैक्टर ट्राॅली की चपेट में आने से वह घायल हो गए। सूचना पर परिजनों ने इरशाद को जीटीबी में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।