मुरादनगर। दिल्ली मेरठ मार्ग रावली कट के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक के साले ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गौतमबुद्धनगर के कस्बा दादरी के रहने वाले सलमान सैफी(31) बाइक द्वारा कच्ची सराय कालोनी स्थित अपनी ससुराल में मिलने के आए थे। वापसी के दौरान रावली मार्ग से हाईवे पर मुड़े इसी बीच अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सलमान गंभीर रुप से घायल हो गया। इस बीच वाहन चालक मौके से भाग निकलने में कामयाब हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। गंभीर हालत के चलते उसे गाजियाबाद के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान हालत बिगड़ने से युवक की मौत हो गई। मृतक के साले अमीन सैफी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।