फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मोबाइल लूटकर भागे बदमाशों की बाइक पकड़ी, साइकिल सवार को घसीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशांबी। बाइक सवार बदमाशों ने ईडीएम मॉल के पास साइकिल से घर लौट रहे निजी कंपनी के सुपरवाइजर से मोबाइल झपट लिया। पीड़ित ने बदमाशों की बाइक पीछे से पकड़ ली तो वह साइकिल समेत काफी दूर तक घिसटकर घायल हो गया। मामले में कौशांबी थाने में 30 सितंबर को केस दर्ज किया गया है। भोवापुर निवासी मोहम्मद शाहिद पटपड़गंज स्थित निजी कंपनी में सुपरवाइजर हैं। शाहिद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 सितंबर की रात करीब 10 बजे वह ऑफिस से साइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे थे। ईडीएम मॉल के पास विपरीत दिशा से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि जांच में घटनास्थल दिल्ली क्षेत्र में पाया गया है। कौशांबी पुलिस ने ऑनलाइन केस दर्ज करके दिल्ली पुलिस को स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें