फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: खड़ी पिकअप से टकराकर बाइक, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। एनएच-नौ पर महागुनपुरम सोसायटी के पास खड़ी पिकअप से बाइक सवार टकरा गया। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया के सोमवार की शाम पिकअप का टायर पंक्चर हो गया। जिसे चालक किनारे खड़ाकर टायर बदल रहा था। इसी दौरान पीछे आए बाइक सवार उससे टकराया। हादसे में बाइक सवार निर्देश कुमार गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे संजयनगर के अस्पताल लेकर जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत बताया। पुलिस ने पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव मेडिकल परीक्षण को भेज दिया है। एसीपी ने बताया कि देर शाम तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी थी। तहरीर के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें