फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अज्ञात वाहन से बाइक में लगी टक्कर, युवक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर बिसोखर के पास एक अज्ञात ने वाहन बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक शेखर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए नगर के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते शेखर को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। नगर की हरमुखपुरी कॉलोनी के रहने वाले विकास सोलंकी के अनुसार दो दिन पूर्व उनका छोटा भाई शेखर बाइक से गांव बिसोखर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। शेखर को पहले मोदीनगर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ में स्थिति नाजुक होने के कारण शेखर को नोएडा रेफर कर दिया गया। वहां भी शेखर की हालत गंभीर बनी है। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें