फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बाइक सवार बदमाशों ने व्यक्ति से मोबाइल फोन छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। बाइक सवार दो बदमाशों ने साहिबाबाद थाना क्षेत्र के अग्रसेन पार्क के सामने व्यक्ति से मोबाइल फोन छीन लिया। विरोध करने पर बाइक सवार दोनों बदमाश मौके से भाग गए। मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की गई। पुरुषोत्तम त्यागी निवासी राधेश्याम कॉलोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह समर्पण संघ कार्यालय में रहते हैं। वह कोचिंग से वापस आ रहे थे। जैसे ही वह अग्रसेन पार्क के सामने पहुंचे। तभी बाइक सवार बदमाश आए और उनके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया। इसका उन्होंने विरोध किया और शोर मचाया। तभी बदमाश मौके से भाग गए। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि बदमाशों की तलाश में टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें