फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक बोट घोटाला : दिनेश गुर्जर को आज कोर्ट में पेश करेगी ईडी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। बाइक बोट घोटाले में आरोपी सपा नेता दिनेश गुर्जर को विशेष न्यायाधीश धन शोधन निवारण अधिनियम व भ्रष्टाचार निवारण की अदालत में बुधवार को पेश किया जाएगा। दिनेश गुर्जर की दोपहर तीन बजे रिमांड अवधि पूरी हो जाएगी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने दिनेश को 20 जुलाई को नोएडा स्थित घर पर छापेमारी कर अहम दस्तावेज बरामद किए थे। 21 जुलाई को गिरफ्तार कर प्रवर्तन निदेशालय की सहायक निदेशक ने एक सप्ताह की रिमांड मांगी थी। विशेष अदालत ने चार दिन की रिमांड अर्जी स्वीकार करते हुए 26 जुलाई दोपहर तीन बजे तक अदालत में पेश करने को कहा था। बाइक बोट के नाम पर अर्जित धनराशि मैसर्स गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स लिमिटेड द्वारा धीरेंद्र कुमार सोलंकी के खाते में भेजी गई थी। धीरेंद्र कुमार सोलंकी ने बाइक बोट घोटाले से अर्जित धनराशि दिनेश गुर्जर के खाते में ट्रांसफर की थी। दिनेश गुर्जर से घर से बरामद दस्तावेज से इस बात की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

यह है बाइक बोट घोटाला
नोएडा निवासी संजय भाटी ने मैसर्स गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स लिमिटेड के नाम से कंपनी बनाई। ओला और उबर की तर्ज पर बाइक टैक्सी चलाने का लालच देकर ढाई लाख निवेशकों से ठगी की। बाइक बोट नाम से मल्टीलेवल मार्केटिंग स्कीम के तहत एक साल में निवेशकों को दो गुना मुनाफा कमाने का झांसा दिया था। उत्तर प्रदेश समेत कई राज्य के लोगों ने वर्ष 2016 से वर्ष 2018 के मध्य कंपनी में निवेश किया था। दिसंबर 2018 में कंपनी ने लोगों को मासिक भुगतान बंद कर दिया। लोगों ने शिकायत की तो को-ऑपरेटिव बैंक के चेक दे दिए, जो बैंक में लगाने पर बाउंस हो गए। शिकायत पर दादरी थाने में एफआईआर दर्ज हुई। बाद में मामला प्रवर्तन निदेशालय में चला गया। ईडी के विशेष लोक अभियोजक ने बताया कि जांच के दौरान जानकारी मिली कि दिनेश गुर्जर, संजय भाटी व अन्य के साथ दिनेश इस घोटाले में लिप्त था। इस मामले में दिनेश गुर्जर के अलावा संजय भाटी, राजेश भारद्वाज, कर्णपाल सिंह, सचिन भाटी व विनोद कुमार भी आरोपी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें