फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बाइक बोट घोटाले के आरोपी दिनेश गुर्जर को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। बाइक बोट घोटाले में (ईडी प्रवर्तन) निदेशालय के आरोपी सपा नेता दिनेश गुर्जर को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। जमानत के बदले में दो-दो लाख रुपये के दो जमानती ईडी/सीबीआई कोर्ट में पेश करने होंगे।
विज्ञापन

अधिवक्ता जयइंद्र शर्मा ने बताया कि एनसीआर में बाइक बोट के नाम पर संजय भाटी समेत 16 लोगों ने वर्ष 2019 में हजारों लोगों के साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करके घोटाला किया था। ठगे गए लोगों ने इन लोगों के खिलाफ नोएडा स्थित पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद मामले की शिकायत ईडी और सीबीआई से की थी। धीरेंद्र पाल का मुकदमे में से नाम निकलवाने के लिए सपा नेता दिनेश गुर्जर ने रुपयों की मांग की थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद ईडी ने सपा नेता दिनेश गुर्जर को नोएडा स्थित उसके घर से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। दिनेश गुर्जर को जमानत दिलाने के लिए उसके वकील ने हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की। हाईकोर्ट ने अर्जी पर सुनवाई के बाद दिनेश गुर्जर की जमानत स्वीकार कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें