फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad Accident News: गाजियाबाद में स्कूल बस और टीयूवी कार की टक्कर, छह लोगों की मौत, दो घायल

Tue, 11 Jul 2023 10:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के विजय नगर थाना इलाके में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर ताज हाईवे के फ्लाईओवर पर स्कूल बस और टीयूवी कार की टक्कर हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि बच्चे समेत दो लोग घायल हैं। सीएम योगी ने हादसे पर दुख जताया है।
विज्ञापन
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में दिन निकलते ही दिल दहलाने वाला हादसा हुआ। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में टिहरी के पास रॉन्ग साइड दिल्ली की ओर आ रही स्कूल बस में टीयूवी कार सामने से भिड़ गई। टीयूवी कार में मेरठ के इंचोली के गांव धनपुर  निवासी दो सगे भाई नरेंद्र वी धर्मेंद्र के परिवार सवार थे। हादसे में तीन बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा आर्यन व उसके पिता धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल है। जिनका उपचार नोएडा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


गांव धनपुर निवासी निवासी नरेंद्र धर्मेंद्र अपने परिवार के साथ खाटू श्याम जा रहे थे। गुरुग्राम से उन्हें अपनी बहन के परिवार को भी लेना था। सुबह करीब 6:00 बजे जैसे ही वे दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में पहुंचे, इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार नोएडा नंबर की एक स्कूल बस में भीड़ गए। कार में नरेंद्र यादव(45), नरेंद्र की पत्नी अनिता(42), नरेंद्र का भाई धर्मेंद्र यादव(42), धर्मेंद्र की पत्नी बबिता(38), नरेंद्र का बेटा हिमांशु 12, नरेंद्र का बेटा कर्कित 15, धर्मेंद्र की बेटी वंशिका 7, धर्मेंद्र का बेटा आर्यन 8 सवार थे। हादसे में नरेंद्र, नरेंद्र की पत्नी अनिता, धर्मेंद्र की पत्नी बबिता(38), नरेंद्र का बेटा हिमांशु 12, नरेंद्र का बेटा कर्कित 15, धर्मेंद्र की बेटी वंशिका 7 की मौके पर मौत हो गई। जबकि धर्मेंद्र और बेटा आर्यन 8 घायल हो गए। 

कटर से गेट काटकर निकाले गए शव
हादसा इतना दर्दनाक था कि बस में टक्कर लगने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए और कार सवार सभी लोग कार में फंस गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हुए। ऐसे में कटर मंगाकर कार के गेट काटकर शवों को बाहर निकाला और दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


बस चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नोएडा नंबर की बस नोएडा के एक स्कूल की है। बस चालक प्रेमपाल अलीगढ़ का रहने वाला है। वह शराब के नशे में था। गाजीपुर से वह बस में सीएनजी भरवा कर नोएडा की ओर जा रहा था। पुलिस ने आरोपी प्रेमपाल को हिरासत में ले लिया है। परिजनों की तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन

सीएम योगी ने हादसे पर दुख जताया

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ हादसा
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुआ दर्दनाक हादसा एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इसका फुटेज वायरल हो रहा है। फुटेज में बस तेज रफ्तार में रॉन्ग साइड आती नजर आ रही है। एक दूसरे को बचाने के चक्कर में बस व कार आपस में भिड़ गई। टक्कर लगने के बाद दोनों बीच सड़क में आ गई।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर गाजियाबाद में एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे पर संवेदना जताते हुए हर पुलिस प्रशासन से हर संभव मदद करने निर्देश दिए हैं।

शेरशाह रोड कट के पास सड़क धंसने से सी-हेक्सागोन इंडिया गेट पर यातायात प्रभावित है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे इसके अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें