फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटर से डिस्चार्ज न किए जाने पर खाना पानी छोड़ा 

विज्ञापन
विज्ञापन
क्वारेंटीन सेंटर से डिस्चार्ज न किए जाने पर खाना पानी छोड़ा  - 32 दिन हो चुके हैं क्वारेंटीन, 28 दिन का है नियम  माई सिटी रिपोर्टर  गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण होने की आशंका के चलते क्वारेंटीन किए गए जामतियों ने क्वारंटीन किए जाने के 32 दिन बाद भी रिलीज न किए जाने पर खाना-पीना छोड़ दिया है। इससे स्वास्थ्य विभाग के भी हाथ-पांव फूल गए हैं। आनन-फानन में 174 जमाती और उनके संपर्क वालों की सूची पुलिस को वैरिफिकेशन के लिए भेजी गई। इसके अलावा 50 से ज्यादा जमातियों और उनके संपर्क वालों को क्वारंटीन सेंटर से रिलीज किया गया। जमात में शामिल होने वाले और उनके संपर्क में आने वालों को 30 मार्च से जिले में बनाए गए 10 क्वारेंटी सेंटरों में भर्ती करना शुरु किया गया था। लगभग 550 लोगों को एक सप्ताह के दौरान ही विभिन्न सेंटरों में क्वारेंटीन किया गया था। इनमें से अधिकांश का क्वारेंटीन समय पूरा हो चुका है। समय  पूरा होने के बाद भी पुलिस वेरीफिकेशन नहीं होने के चलते उन्हें रिलीज नहीं किया जा रहा है। रविवार को सुंदरदीप कॉलेज में क्वारेंटीन किए गए कई जमातियों और उनके संपर्क वालों ने 32 दिन पूरे होने के बाद भी उन्हें रिलीज नहीं किए जाने का विरोध जताते हुए खाना खाने से इनकार कर दिया। इसकी सूचना जैसे ही विभाग के अधिकारियों को हुई उनमें हड़कंप मच गया। विभाग की ओर से आनन-फानन में क्वारेंटीन अवधी पूरा करने वाले 174 लोगों की सूची बनाकर पुलिस विभाग के पास वेरीफिकेशन के लिए भेजी गई। इसके अलावा पूर्व में  वेरीफिकेशन के लिए भेजी गई फाइल में जिन लोगों के लिए एनओसी मिल गई थी, उन्हें रिहा करने के निर्देश दिए गए। सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि वेरीफिकेशन रिपोर्ट आने पर सभी को रिलीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें