फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: वेबसाइट पर काम करने का दिया झांसा, छह लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। साइबर अपराधियों ने युवक से वेबसाइट के लिए घर बैठे काम करने का झांसा देकर 6.12 लाख रुपये ठग लिए। शातिर लगातार नुकसान का डर दिखाकर ब्लैकमेल करते रहे और रुपये निवेश कराते रहे। परेशान होकर युवक ने साइबर सेल में शिकायत कर कविनगर थाने में केस दर्ज कराया है। गोविंदपुरम निवासी युवक ने बताया कि वह कंपनी के एचआर डिपार्टमेंट में नौकरी करता है। अतिरिक्त कमाई के लिए वह ऑनलाइन देख रहा था। इसी बीच उसे एक वेबसाइट पर घर बैठे काम करने का ऑफर मिला। तो उसने आवेदन कर दिया। इसके बाद उन्हें व्हाट्सएप पर डिटेल साझा की गईं और काम करने के बदले 500 से पांच हजार रुपये तक कमाने का झांसा दिया। उन्होंने शुरुआत में काम किया तो उन्हें शाम तक रुपये खाते में मिले। इसके बाद करीब 35 हजार रुपये उनसे अलग-अलग तरीके से निवेश करा लिए। ठगों ने बाद में नुकसान होने का डर दिखाकर वीआईपी टास्क बताए और 6.12 लाख रुपये लगवा दिए। काफी समय तक जब वापस नहीं मिले तो उसने शिकायत की। एसीपी कविनगर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें