हापुड़। पशुपालन विभाग की योजनाओं का लाभ देने के लिए बुधवार को विकास भवन के सभागार में ई-लाटरी निकाली गईं।
जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम की अध्यक्षता में ई-लाटरी निकाली गईं। जिला कार्यकारी समिति के सदस्य, समस्त आवेदकों की उपस्थिति में नंद बाबा दुग्ध मिशन की योजनाओं में नंदिनी कृषक समृद्धि योजना, मिनी नंदिनी योजना, मुख्यमंत्री स्वदेशी गो संवर्धन योजना में लाभार्थियों का चयन ई-लाटरी के माध्यम से किया गया। सीवीओ डॉ ओमप्रकाश ने बताया कि रेंडमाइजेशन द्वारा नंदिनी कृषक समृद्धि योजना में दो लाभार्थी, मिनी नंदिनी योजना में आठ लाभार्थी और मुख्यमंत्री स्वदेशी गो संवर्धन योजना में 14 महिला लाभार्थियों व 14 पुरुष लाभार्थियों का चयन किया गया। सभी लाभार्थी योजना का लाभ पाकर खुश हुए। सीडीओ ने सभी को योजनाओं के बारे में बारीकी से जानकारी भी दी।