फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बेहटा हाजीपुर मार्ग का 6.50 करोड़ रुपये से होगा चौड़ीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बेहटा हाजीपुर मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कराने की कवायद शुरू कर दी है। पहले चरण में मार्ग के करीब पांच किलोमीटर हिस्से पर काम कराया जाएगा। पूरे निर्माण कार्य पर 6.50 करोड रुपये की धनराशि व्यय की जाएगी। इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता डीके शर्मा ने बताया कि बंथला ढिकौली मार्ग से बेहटा हाजीपुर मार्ग के टूटे होने की शिकायत मिल रही थीं। टीम ने सर्वे कराकर सड़क का चिंहिकरण कराया।

लोगों को होगी आवागमन में सुविधा
मार्ग छोटा और टूटा होने के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है। सड़क का चौड़ीकरण होने से हजारों लोगों सुविधा होगी। लोगों की ओर से मार्ग पर काम कराने की लंबे समय से मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें