मसूरी। मसूरी क्षेत्र के मयूरविहार निवासी आमिर खान ने बताया कि उनकी बहन फरहाना की शादी उत्तम नगर दिल्ली निवासी अय्यूब अली के साथ हुई थी। पति से विवाद के चलते फरहाना मायके में अपने भाई आमिर खान के पास रह रही है। आरोप है कि दो दिन पूर्व उसका जीजा अय्यूब घर पहुंचा और बहन फरहाना के साथ गाली-गलौज करके मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर चला गया। एसीपी मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि आमिर खान की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।