फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: निर्माणाधीन इमारत का बीम गिरा... बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र की सुदामापुरी में शुक्रवार देर रात आई आंधी से राजेश चौहान के चार मंजिला निर्माणाधीन मकान का बीम बराबर में किराये पर रह रहे अमित के मकान की छत पर गिर गया। इससे अमित के मकान की छत गिर गई। छत के मलबे में दबने से चार साल के मासूम शुभ की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी और एक बेटा घायल हो गए। मामले में उन्होंने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

अमित मूलरूप से हरदोई के रहने वाले हैं। यहां वह सुदामापुरी में परिवार के साथ किराये के मकान में रहते हैं और कपड़ों पर प्रेस करने का काम करते हैं। जानकारी के अनुसार अमित के मकान के बराबर में राजेश चौहान नाम के व्यक्ति का चार मंजिला मकान है जो अभी भी निर्माणाधीन है। मकान तीन मंजिल पूरा बना हुआ है जबकि चौथी मंजिल पर कॉलम खड़े हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि राजेश चौहान के मकान की चौथी मंजिल का कॉलम अमित के कमरे की छत पर गिर गया। अमित के मकान की छत पत्थर की पटिया की थी जो दीवार गिरने से गिर गई। रात में सभी कमरे में थे जो मलबे में दब गए। शोर शराबा सुन आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। हादसे में अमित के चार साल के बेटे शुभ की मौत हो गई।
एसीपी पूनम मिश्रा का कहना है कि हादसे में चार साल के बच्चे की मौत हुई है जबकि अन्य सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमित ने राजेश चौहान के खिलाफ तहरीर दी है। मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। एडीएम फाइनेंस सौरभ भट्ट ने बताया कि मृतक के परिवार को चार लाख का मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन



चार इंच की ईंट पर खड़ी कर दी चार मंजिला इमारत

स्थानीय पार्षद नरेश जाटव ने बताया कि पूरे क्षेत्र में अवैध निर्माण चल रहा है। जिस मकान का कॉलम टूटकर गिरा है वह मकान चार इंच की ईंट के सहारे बनाया गया है। जिसका मकान है वह स्याना बुलंदशहर का रहने वाला है और इंदिरापुरम में रहता है। उन्होंने बताया कि वह कई बार जीडीए में अवैध निर्माण की शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। मिली भगत से अवैध निर्माण हो रहे हैं। ऐसे निर्माण लोगों के लिए खतरा बन रहे हैं।





जीडीए के प्रभारी मुख्य अभियंता मानवेंद्र सिंह का कहना है कि अवैध निर्माण पर जीडीए की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। पहले नोटिस दिया जाता है, इसके बाद भी यदि कोई अवैध निर्माण करता है तो ध्वस्तीकरण के साथ ही रिपोर्ट दर्ज कराई जाती है।



गाड़ियों पर गिरा पेड़
साहिबाबाद। वसुंधरा, सेक्टर 15 की शिखर एंक्लेव सोसायटी में शुक्रवार रात तूफान व तेज आंधी के कारण एक बड़ा पेड़ अचानक गिर गया। यह भारी भरकम पेड़ बाउंड्री वॉल के साथ खड़ी कई गाड़ियों पर गिर गया, जिसके कारण दो कारों को भारी नुक्सान पहुंचा है। गनीमत रही कि इस दौरान कार के अंदर कोई नहीं था।





पेज-1 पर



बर्बाद हुआ खुले में रखा किसानों का गेहूं

गाजियाबाद। आंधी के बाद आई बारिश से अनाज मंडी में खुले में गेहूं भीग गया। फूड ग्रेन एसोसिएशन के महामंत्री सुधीर गोयल उर्फ मोनू ने बताया कि इस नुकसान की शिकायत प्रशासन के उच्च अधिकारियों से की गई है। इसके अलावा शनिवार को मेरठ मंडल के डिप्टी डायरेक्टर भी मंडी पहुंचे थे जिनके सामने व्यापारियों ने अपनी समस्याएं बताईं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की हठधर्मिता की वह से पहले व्यापारी खुले में धूप में बैठने को मजबूर थे और अब आंधी और बारिश के कारण लाखों का नुकसान झेलना पड़ रहा है। व्यापारी अखिल गर्ग ने कहा कि मंडी समिति की तरफ से कोई भी सुविधा व्यापारियों को उपलब्ध नही है जबकि यह समिति की जिम्मेदारी है। व्यापारी अजय शर्मा ने कहा कि गेहूं और चावल भीग गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें