विजयनगर क्षेत्र की सर्वोदय कालोनी निवासी बोबी (37) के घर में बुधवार की सुबह तेज धमाके के साथ बैटरी फट गई। कमरे में मौजूद बोबी व उनकी पत्नी बेबी (35), बेटा विवेक (8) और बेटी परी (5) के ऊपर बैटरी का तेजाब गिरने से झुलस गए।
आसपास के लोगों ने दंपती और बच्चों को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बच्ची परी की हालत नाजुक होने पर चारों को दिल्ली रेफर कर दिया गया है।