फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार चुनाव : दीपक शर्मा बने अध्यक्ष, सचिव पद पर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर दीपक शर्मा ने 811 वोट से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 1679 मत मिले थे, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी योगेंद्र कौशिक को 811 वोट मिले थे। शुक्रवार शाम से शुरू हुई मतगणना सुबह 3:30 बजे तक चली। सचिव पद पर विजयी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई। इस पर शनिवार की सुबह बार सभागार में हरेंद्र और अमित नेहरा के समर्थकों ने खूब हंगामा किया। सचिव पद प्रत्याशी हरेंद्र गौतम ने आरोप लगाया कि उनके समर्थकों की पिटाई की गई एक अधिवक्ता घायल होने से अस्पताल में भर्ती हैं। हरेंद्र गौतम बार सभागार के बाहर समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए, वहीं दूसरी तरफ अमित नेहरा ने भी बार सभागार के अंदर धरना दिया। एल्डर कमेटी की तरफ से किसी ने कुछ भी बात करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


हरेंद्र गौतम को मिले 892 मत

चुनाव समिति के सदस्य एवं पूर्व बार अध्यक्ष नाहर सिंह यादव ने प्रत्याशियों को मिले मतों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि सचिव पद प्रत्याशी हरेंद्र गौतम को 892 मत, जबकि अमित नेहरा को 891 मत, वरुण त्यागी को 754 वोट मिले। 18 मत निरस्त कर दिए गए। नाहर सिंह के अनुसार सचिव पद पर कुल 2,555 वोट की गिनती हुई, जबकि कुल 2,553 वोट पड़े थे। ऐसे में वोटों का अंतर है। चुनाव समिति बैठक कर इसका समाधान निकाल रही है।

चुनाव समिति ने हरेंद्र को नहीं किया विजयी घोषित

चुनाव समिति के सदस्य ने हरेंद्र को सबसे अधिक मत पाने वाला प्रत्याशी बताया, लेकिन विजेता घोषित नहीं किया। हरेंद्र गौतम का आरोप है कि चुनाव में गड़बड़ी की गई है और छह बार मतगणना के बाद भी उनको सर्वाधिक मत प्राप्त होने पर विजयी घोषित नहीं किया गया। हरेंद्र का कहना है कि वह पुलिस को डीवीआर अपने कब्जे में लेने और मारपीट करने वालों पर मुकदमा दर्ज करने के लिए शिकायत देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष
दीपक शर्मा 1679 (विजयी 811)

योगेंद्र कौशिक 811

बीसी बंसल 42

सूरजपाल 117



सचिव

हरेंद्र गौतम 892

अमित नेहरा 891

वरुण त्यागी 754

अभी सचिव को विजेता घोषित नहीं किया है, हरेंद्र और अमित धरने पर बैठे हैं।


वरिष्ठ उपाध्यक्ष
डाॅ. शबनम खान 767(विजयी)
आदेश कुमार गर्ग 303

पंकज श्रीवास्तव 160
अशोक कुमार त्यागी 644

विनोद कुमार शर्मा 248

संजीव कुमार उपाध्याय 189

अजय कुमार हजेला 245



कनिष्ठ उपाध्यक्ष
कपिल त्यागी 990 (विजयी)

आदेश कुमार 227

मोनू कुमार सेठी 421
अमित अधाना 653



सह-सचिव प्रशासन
सोनिका सिंह 1211 (विजयी)

सुनील कुमार 975

अतुल अग्रवाल 372

सह-सचिव पुस्तकालय
कमल किशोर 1529 (विजेता)
राजेंद्र कुमार गौतम 924


कोषाध्यक्ष पद
सचिन गुप्ता 867 (विजयी)
खुशनुमा परवीन 509

संजीव कुमार 124

जोगेंद्र कुमार शर्मा 299
संजय कुमार कश्यप 290

सचिन कुमार 444
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें