फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बैंक्वेट हॉल संचालक बिक्री कम दिखाकर कर रहा था जीएसटी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कैटरिंग सर्विस व बैंक्वेट हॉल संचालक बिक्री कम दर्शाकर जीएसटी चोरी कर रहा था। राज्यकर विभाग के अधिकारियों ने स्टाफ के लोगों को कई दिन तक बैंक्वेट हॉल के आसपास तैनात कर रेकी कराई और फिर छापामारी कर रिकॉर्ड खंगाला। प्राथमिक जांच के आधार पर राज्य कर विभाग ने जीएसटी के रूप में बैंक्वेट हॉल संचालक से 42 लाख रुपये वसूले हैं। अब फर्म की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

राज्य कर विभाग के जोन-दो के अपर आयुक्त (ग्रेड-1) दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि व्हाइट रोज काउंटी प्रा. लि. नाम की फर्म बैंक्वेट हॉल और कैटरिंग सर्विस के लिए पंजीकृत है। फर्म की ओर से दाखिल की गई जीएसटी रिटर्न व डाटा विश्लेषण के बाद पाया गया कि इस फर्म संचालक ने ऐसी वस्तु की खरीद दर्शाकर आईटीसी का लाभ ले लिया है जो इसके व्यापार के अनुक्रम में नहीं आता है। इसके अलावा लेनदेन भी बेहद कम दर्शाया था। इसके बाद अपर आयुक्त (एसआईबी) ओपी तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच कराई गई। ओपी तिवारी ने बताया कि कई दिन तक लगातार बैंक्वेट हॉल के आसपास रेकी कराई गई।
पाया गया कि बुकिंग ज्यादा होने के बावजूद रिकॉर्ड में कम दर्शायी जा रही है। बुकिंग और सेवाओं के बदले भुगतान की स्थिति की जानकारी करने पर पता चला कि फर्म संचालक की ओर से वास्तविक से बेहद कम टर्नओवर घोषित की जा रही थी। एक्साइज डिपार्टमेंट से लिकर की सूचना लेकर पुष्टि की गई और विशेष अनुसंधान शाखा की टीम ने छापामारी कर जांच की। जांच में पाया गया कि फर्म की ओर से गलत तरीके से आईटीसी क्लेम भी ले रखा है। फर्म के दस्तावेजों के आधार पर संचालक से चालान और डीआरसी-03 के माध्यम से 42 लाख रुपये जमा करा लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें