गाजियाबाद। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स ने 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। हड़ताल से पहले 27 सितंबर (रविवार) को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। वित्त मंत्रालय के अनुसार, ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आरबीआई ने भी बैंक शाखाओं, कार्यालयों, एटीएम से जुड़ी शाखाओं और करेंसी चेस्ट को 27 सितंबर को संचालित करने की अनुमति दी है। 26 सितंबर को चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। जिला अग्रणी प्रबंधक बुद्ध राम ने ग्राहकों से आवश्यक नकद निकासी, चेक और अन्य जरूरी बैंकिंग कार्य 27 सितंबर को ही निपटाने की अपील की है।