निष्क्रिय खाते को चालू कर निकाले 40.50 लाख
लव कुमार ने बैंक अफसरों के साथ मिलकर दिसंबर 2019 से सितंबर 2020 के बीच रवि शंकर माथुर के खाते से 40.50 लाख रुपये अपने परिचितों के खाते में ट्रांसफर कर लिए। जून 2022 में रवि शंकर बैंक में रुपये निकालने पहुंचे तो उन्हें खाते में रुपये नहीं मिले। उन्होंने बैंक प्रबंधक से शिकायत की तो जांच कराने पर पता चला कि दिसंबर 2019 में उनके निष्क्रिय खाते को चालू खाते में बदल दिया और बिना किसी हस्ताक्षर के बैंक अफसरों के पासवर्ड व आईडी का इस्तेमाल करके रुपये निकाल लिए।
एनआरआई के खाते से निकाले 1.52 करोड़
खाताधारक एनआरआई कमलेश्वर दयाल उपाध्याय के खाते से भी 1.52 करोड़ रुपये निकाले गए जो पीएनबी मेट लाइफ के ड्राफ्ट के लिए व अन्य कई लोगों के खातों में ट्रांसफर करके निकाले गए। यह रकम लव कुमार, सरोज, बिनेश चौहान और सूर्यप्रताप कुमार यादव नाम के व्यक्तियों के खाते में लेन देन हुआ। एसपी सिटी प्रथम निपुण अग्रवाल का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।