साहिबाबाद। मोहननगर में निजी बैंक के निदेशक इदरीश सलमानी ने कार सवार बदमाशों पर उन्हें बंधक बनाकर 7.50 लाख रुपये लूटने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बदमाशों ने कई घंटे महागुनपुरम में घुमाया और यार्ड में गाड़ी ले जाकर उनकी जबरन घटना नहीं होने की वीडियो बनाई। साहिबाबाद पुलिस की जांच में आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। सिद्धार्थ विहार निवासी इदरीश सलमानी ने शिकायत दी कि वह मोहननगर में अपने गाड़ी से जा रहे थे। तभी कार सवार बदमाशों ने जबरन रोककर उन्हें बंधक बना लिया। उन्होंने घटना की सूचना कविनगर और साहिबाबाद पुलिस को दी। एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय का कहना है कि घटना की सूचना मिलने पर तुरंत मामले की जांच की गई जिसमें सभी आरोप पुष्ट नहीं हुए। महागुनपुरम में यार्ड के सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद मामला फाइनेंस कंपनी को किस्त देने से जुड़ा है। ब्यूरो