फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बैंक कैशियर ने छेड़छाड़ में छात्रा को जबरन बाइक पर बैठाया, गिरकर हुई बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार बैंक कैशियर ने छात्रा को सड़क पर सरेआम रोककर उससे छेड़छाड़ की। आरोप है कि विरोध करने पर कैशियर ने छात्रा को जबरन बाइक पर बैठाया, जहां बाइक का झटका लगने पर छात्रा गिरकर बेहोश हो गई। साहिबाबाद पुलिस ने आरोपी पर नामजद मुकदमा दर्ज कर उसे पकड़ लिया है। छात्रा की हालत ठीक है। इलाके में रहने वाली छात्रा किसी काम से जीटी रोड पर एक सिनेमा हॉल के पास दुकान पर आई थी। वहां निजी बैंक का कैशियर बाइक सवार लेकर खड़ा था। उसने छात्रा को जबरन रोका और छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा ने विरोध कर शोर मचाने की धमकी दी तो वह आगे चला गया। आरोप है कि सुनसान रोड पर कैशियर ने दोबारा छात्रा को रोका और उसे साथ बैठाकर तेजी से बाइक दौड़ा दी। झटका लगते ही छात्रा सड़क पर गिरकर बेहोश हो गई। खून निकलने पर राहगीरों ने पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद एक रिक्शा चालक ने छात्रा को एक कॉलेज के बाहर छोड़ दिया। एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा का कहना है कि आरोपी कैशियर को पकड़कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें