फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना इफेक्ट में हापुड़ से निरुद्ध 81 बंदी रिहा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार गाजियाबाद। कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए जेल में बंदियों की संख्या कम करने का सिलसिला जारी है। सोमवार को डासना जिला कारागार से 81 बंदी रिहा किए गए। यह सभी बंदी हापुड़ जनपद से निरुद्ध थे। जेलर आनंद शुक्ला ने बताया अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम हापुड़ व सीजेएम हापुड़ के आदशानुसार हापुड़ जिले से निरुद्ध 81 विचाराधीन बंदियों को रिहा किया गया। इनमें 4 महिला बंदी शामिल हैं । जेलर ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 7 वर्ष या उससे कम की सजा का प्रावधान वाले मामलों में बंद बंदियों को 8 सप्ताह की अंतरिम जमानत पर रिहा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें