फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad Pollution: डीएम का बड़ा फैसला, डीजल के ट्रकों की शहर में नोएंट्री, 24 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश

Fri, 04 Nov 2022 02:46 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य मालवाहक ट्रकों के शहर में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। जो ट्रक गाजियाबाद के लिए आ रहे हैं और रास्ते में हैं उन्हें आने दिया जाएगा। जो ट्रक माल लेकर अभी निकले नहीं हैं उन्हें जिले की सीमा पर रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
दिल्ली में प्रदूषण - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वायु गुणवत्ता सूचकांक का स्तर 400 के पार जाने पर जिले में ग्रैब का चौथा चरण लागू हो चुका है। शुक्रवार को जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ,नगर निगम जीडीए, यूपीएसआईडीसी समेत अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

विज्ञापन


उन्होंने सभी अधिकारियों को ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान चौथे चरण के नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य मालवाहक ट्रकों के शहर में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। जो ट्रक गाजियाबाद के लिए आ रहे हैं और रास्ते में हैं उन्हें आने दिया जाएगा। जो ट्रक माल लेकर अभी निकले नहीं हैं उन्हें जिले की सीमा पर रोक दिया जाएगा।

24 घण्टे बिजली आपूर्ति के निर्देश
जिलाधिकारी ने बिजली विभाग को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति करने के निर्देश दिए हैं। जिससे औद्योगिक क्षेत्रों में जनरेटर ना चलाए जाएं और उद्योग का काम प्रभावित ना हो। डीएम ने लोगों से अपील की है की वह अधिक से अधिक सार्वजनिक वाहनों का प्रयोग करें। ग्रेटर नोएडा व दिल्ली की तरह गाजियाबाद में भी स्कूल बंद होंगे की नहीं, इस सवाल पर  डीएम का कहना है कि स्कूल बंद करने का आदेश राज्य सरकार के निर्देश के बाद जारी किया जाएगा। ग्रेप के चौथे चरण में यह व्यवस्था दी गई है। बिना शासन की अनुमति के स्कूलों को बंद नहीं कराया जाएगा। शाम तक एडवाइजरी जारी कर दी जाएगी। शुक्रवार को एक्यूआई 416 रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें