फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ में पंखा और मोमबत्ती जलाकर बिजली कटौती पर फूटा लोगों का गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथ में पंखा और मोमबत्ती जलाकर बिजली कटौती पर फूटा लोगों का गुस्सा - तपती गर्मी में बिजली कटौती से लोग हो रहे परेशान  - वसुंधरा सेक्टर-16 में ट्रांसफार्मर खराब होने से विभिन्न इलाकों में की जा रही कटौती माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर-16 के सब-स्टेशन में ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद अब बिजली कटौती से लोग काफी परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि विभाग की तरफ से अब बिना किसी सूचना के कटौती कर दी जाती है। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है। वहीं, वसुंधरा सेक्टर-1 में एलआईजी सोसायटी में विभाग के खिलाफ लोगों ने पंखा और जली हुई मोमबत्ती लेकर प्रदर्शन किया। लोगों ने बिजली कटौती की समस्या का समाधान होने पर आन्दोलन करने की चेतावनी दी। उधर, सेक्टर-15 की शिखर एंकलेव में बिजली न आने से लिफ्ट बंद रहीं। इससे बुजुर्ग और महिलाओं को सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ा।  आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि पिछले चार दिन से बिजली की कभी भी कटौती हो जाती है।  इससे परेशान आरडब्लयूए एलआईजी के पदाधिकारियों ने गेट पर हाथ में मोमबत्ती व पंखा लेकर बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि कई कई घंटों की अनियमित कटौती से रेजिडेंट्स का बुरा हाल है। बिजली नहीं होने के कारण भीषण गर्मी में नींद भी पूरी नहीं हो पाती है। उमस भरी गर्मी में लोग महामारी के कारण बाहर भी नहीं निकल पा रहे हैं। अधिकारियों पर आरोप लगाया कि समय रहते सेक्टर-16 बिजली घर के क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर की नियमित मेंटेनेंस कर ली जाती तो आज वसुंधरा की दर्जनों सोसायटी के हजारों लोगों को बिजली संकट से न जूझना पड़ता। प्रदर्शन करने वालों में जेपी सिंह ,वाईपी जौहरी, जितेंद्र सती, अजय पाल आदि मौजूद रहे।  बिजली कटौती से बंद रही शिखर एंकलेव की लिफ्ट ः वसुंधरा सेक्टर-15 स्थित शिखर एंकलेव में रविवार की सुबह बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। लगभग तीन-चार दिनों से बिजली कटौती के कारण लोगों को सीढियों का सहारा लेना पड़ रहा है। आरोप है कि रविवार सुबह करीब  तीन बजे से सवा आठ बजे तक बिजली नहीं थी। इसके बाद शाम तीन बजे से बिजली की आंख मिचौली शुरू हो गई। सोसायटी में रहने वाले संदीप कुमार गुप्ता का कहना है कि मेंटेनेंस आवास विकास परिषद के पास होने के कारण  लगातार लापरवाही बरती जा रही है। क्यूंकि, डीजी सेट में डीजल न डलने पर बैकअप नहीं मिल पाता। इससे सभी लिफ्टें बंद हो जाती हैं। मजबूरी में लोगों को सीढियों का इस्तेमाल करना पड़ता है।  ----------------------------- सुमति कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें