फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमापुरी बार्डर को जोड़ने वाली मुख्य रोड पर गड्ढे, आवाजाही में दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
- शालीमार गार्डन मेन ए- ब्लॉक के हजारों लोग रोजाना होते हैं परेशान माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद। शालीमार गार्डन मेन ए ब्लॉक में सीमापुरी बार्डर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर गड्ढे पड़ने से स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं। उनका आरोप है कि गड्ढों में लोग कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं। वहीं बुजुर्गों को भी चलने-फिरने में परेशानी होती है। इस पर स्थानीय लोगों ने नगर निगम से गड्ढों को पेच वर्क कराकर भरने की मांग की है।  शालीमार गार्डन सोशल वेलफेयर सोसायटी के कन्वीनर विक्रम कौल का कहना है कि शालीमार गार्डन मेन ए ब्लॉक में स्वाति केबल चौक से भंडारी की पुलिया के मध्य (लगभग 400 मीटर की सड़क पर पानी की लाईन की मरम्मत के कार्य के चलते बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। वहीं, पुलिया ऊंची होने और ढ़लान का कटाव होने से भी गाड़ियों के नीचे का हिस्सा सड़क से टकरा जाता है। इस वजह से बाइक व अन्य दो पहिया वाहन भिड़ंत होने से क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। वाहनों की आवाजाही से धूल उड़ने पर प्रदूषण भी फैलता है। वेलफेयर सोसायटी की तरफ से नगर आयुक्त को पत्र भेजकर गड्ढों में पेच वर्क कराने की मांग की है।  ----------------------------- सुमित कुमार 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें