गंगा यमुना हिंडन में गड़बड़ी को लेकर आविप अधिकारियों को भेजा लीगल नोटिस - अधिकारियों को तीन हफ्तों में जवाब देने के लिए कहा गया माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। सिद्धार्थ विहार में आविप द्वारा विकसित गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट में कर्मशियल कनेक्शन के लिए दिए गए करोड़ों रुपये में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए अधिकारियों को लीगल नोटिस भेजा गया है। अधिकारियों को जवाब देने के लिए तीन हफ्तों का समय दिया गया है। सोसायटी में रहने वाले अभिषेक कुमार ने बताया कि लीगल नोटिस में आवास विकास परिषद की 1292 भवनों की बहुमंजिला आवासीय योजना के निवासियों द्वारा मीटर के लिए जमा किये गए 25,500 रुपये प्रतिभवन और कार्पस फंड में गड़बड़ी करने की संभावना है। आरोप है कि अपार्टमेंट के कुछ लोगों ने अवैध रूप से एक बैठक कर लगभग एक करोड़ उनहत्तर लाख रुपये विभाग में जमा मद से अवैध रूप से कर दिया गया। बीते वर्ष 20 अगस्त को आवास विकास के अधिकारियों ने एक अवैध आरडब्ल्यूए का रेजिस्ट्रेशन भी रजिस्ट्रार मेरठ में करवा लिया गया। इसके अलावा आरोप यह भी है कि आधिकारियों द्वारा बिना जांच पड़ताल के ही कंप्लीशन सर्टिफिकेट दिया जा रहा है। ऐसे तमाम आरोपों पर अधिकारियों का जवाब जानने के लिए लीगल नोटिस भेजा है। उन्हें तीन हफ्तों का समय दिया गया है। जवाब ना मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ------------------------------- सुमित कुमार