- कोरोना की रोकथाम में सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए हुई सुविधा
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। कौशांबी में रहने वाले लोगों की सुविधा के लिए अब बिग बाजार ने अपार्टमेंट्स के बाहर अपनी वैन खड़ी करने का निर्णय किया है। कारवां अध्यक्ष की मांग पर बिग बाजार प्रबंधन और ईडीएम मॉल मैनेजमेंट ने यह फैसला लिया है। शनिवार को यह वैन गंगा टावर और सतपुड़ा अपार्टमेंट के बीच खड़ी हुई। इससे लोगों ने सब्जियां व अन्य सामान खरीदा। कारवां अध्यक्ष विनय मित्तल ने बताया कि कौशांबी में एक अपार्टमेंट के सील होने के बाद अन्य अपार्टमेंट के लोग काफी घबराए हुए हैं। लॉकडाउन का पालन करने के लिए लोग अपार्टमेंट से बाहर नहीं आना चाहते हैं। जबकि पुलिस प्रशासन, नगर निगम और अन्य विभाग लगातार बेवजह घरों से बाहर ना आने और एक दूसरे से सोशल डिस्टेंस बनाने की अपील कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को अब सब्जी, दूध और राशन की अन्य सामग्री कमी होने लगी थी। इसके लिए बिग बाजार और ईडीएम मॉल प्रबंधन से वार्ता की। जिसमें दोनों के बीच सप्ताह में दो-तीन दिन तक वैन को अलग अलग समय पर विभिन्न अपार्टमेंट के बीच खड़ा कर लोगों को सामान दिया जाएगा। शनिवार को भी गंगा टावर और सतपुड़ा अपार्टमेंट के लोगों ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सब्जियां व अन्य खाद्य पदार्थ खरीदा। ----