मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी ने शनिवार को सीएम की जीरो टॉलरेंस नीति को सबसे उत्तम बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महिला और बच्चों के प्रति अपराधों को लेकर बेहद गंभीर हैं। सीएम ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए गांव-गांव में महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की और अब कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम हो रहा है। उन्होंने स्कूल कॉलेजों में छात्र छात्राओं को अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस आयुक्त अजय मिश्रा और डीसीपी विवेक चंद्र और साहिबाबाद कोतवाली प्रभारी सचिन मलिक के अलावा प्रशासन के साथ एनजीओ के लोगों का धन्यवाद किया।
उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उन्होंने गृह विभाग में रहकर पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था को बेहतर करने का काम किया था। क्योंकि सीएम गंभीर अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हैं। उन्होंने एनजीओ द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों और योजनाओं को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की बात कही है। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त डीसीजीआई डॉक्टर जीएन सिंह और सीएम के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी ने एनजीओ समाधान अभियान द्वारा बनाए गए बाल मित्र केंद्र का उद्घाटन किया। इस बीच दोनों ने शिक्षण संस्थान, समाजसेवी और पुलिसकर्मियों के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों को भी सम्मानित किया है।