साहिबाबाद। आवास विकास परिषद की सिद्धार्थ विहार योजना के सेक्टर-5 में कुछ लोगों ने करीब 200 वर्ग मीटर प्लॉट पर चबूतरा बना लिया था। परिषद की टीम ने शुक्रवार को टीम भेज कर अपनी जमीन को कब्जा मुक्त कराया। अधीक्षण अभियंता अजय कुमार मित्तल ने बताया कि जिस जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया गया था, उसकी कीमत बाजार दर तीन करोड़ रुपये आंका गया है। मित्तल ने बताया कि निवासियों ने चबूतरा बनाकर रात में उक्त पर झण्डे-धार्मिक चिन्ह इत्यादि रखकर धार्मिक स्थल स्थापना किए जाने का प्रयास किया गया था। सूचना मिलने पर शुक्रवार सुबह निर्माण खंड की दो टीम को लेकर मौके पर अतिक्रमण ध्वस्त किया गया।